Skip to main content
Home › Tribal › हमारी पहचान है भाषा, संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज: भूषण बाड़ा
TribalJharkhand News Desk

हमारी पहचान है भाषा, संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज: भूषण बाड़ा

हमारी पहचान है भाषा, संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज: भूषण बाड़ा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़, विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा ने संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण पर दिया जोर सिमडेगा।

सिमडेगा विस क्षेत्र के पालकोट के सुंदरपुर पेरिश में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा शामिल हुए। वहीं जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों का आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कला, परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सामाजिक और पारंपरिक विरासत को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमारी संस्कृति, भाषा, परंपरा और रीति-रिवाज हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांवों में इस तरह के आयोजन होने से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित होती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाने की अपील की। विधायक ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाता है सांस्कृतिक कार्यक्रम: जोसिमा खाखा

वहीं जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का काम करते हैं। हमारी परंपराओं में प्रकृति, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करना जरूरी है। गांवों में होने वाले ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम

Share this article