Skip to main content
Home › Tribal › देवघर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का हुआ समापन
DeogharTribalJharkhand News Desk

देवघर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का हुआ समापन

देवघर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का हुआ समापन

उपायुक्त ने कुल 20 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिनमें 11 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा) एवं 09 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) शामिल हैं

देवघर:     जिले में 15 से 28 नवम्बर 2026 तक आयोजित श्झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ाश् के तहत आज दिनांक 28.11.2026 को स्थानीय सूचना भवन सभागार में जिला स्तर पर समापन-सह-सम्मान व परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना, अपर समाहत्र्ता श्री हीरा कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। आगे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी चयनित लाभुकों, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, परिसंपत्ति एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को आम जनता के द्वार तक ले जाना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों तक पहुँचाना रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना से किए गए कार्यों के कारण ही पखवाड़े के सभी अभियान सफल रहे। उन्होंने लाभुकों से वितरित की गई परिसंपत्तियों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इसके अलावा, उपायुक्त ने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। साथ ही, उन्होंने बच्चों और युवाओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं उचित उपयोग की सलाह देते हुए इसे ज्ञानवर्धन और सकारात्मक कार्यों के लिए इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।  

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देवघर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास बहाली के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। पखवाड़े के दौरान आयोजित जन-जागरूकता अभियानों से पुलिस और पब्लिक के बीच का समन्वय और अधिक मजबूत हुआ है, जो एक सुरक्षित समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। आगे उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा ने पखवाड़े के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनरेगा, आवास योजना, आजीविका मिशन और पेंशन जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है। आज जिन लाभुकों को स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियां दी गई हैं, वे उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में मील का पत्थर साबित होंगी। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना ने शहरी क्षेत्र में चलाए गए स्वच्छता अभियान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और शहरी गरीबों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शहरी लाभुकों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर शहर के विकास में सहभागी बनने की अपील किया।

कार्यक्रम के दौरान वितरित की गई परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का विवरण निम्न है:

# (बोर्ड टॉपर्स सम्मान - 2026जैक, आईसीएसई (प्ब्ैम्) एवं सीबीएसई (ब्ठैम्) बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया)

# अनुष्का (संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर - कक्षा 12वीं, प्ब्ैम् बोर्ड में द्वितीय रैंक)रू एक लैपटॉप, एक मोबाइल एवं दो लाख रुपये का चेक।

# अनन्त कृति (आर.के. मिशन, देवघर - कक्षा 10वीं, ब्ठैम् बोर्ड में द्वितीय रैंक)रू एक लैपटॉप, एक मोबाइल एवं दो लाख रुपये का चेक।

# सिद्धांत कुमार (आर.के.भी. विद्या मंदिर, जसीडीह - कक्षा 10वीं, ब्ठैम् बोर्ड में तृतीय रैंक)रू एक लैपटॉप, एक मोबाइल एवं एक लाख रुपये का चेक।

# अनिष कुमार (आर. मित्रा सीएमएसओई, देवघर - कक्षा 10वीं, सीएमएसओई ब्ठैम् में द्वितीय रैंक)रू एक लैपटॉप।

# रिषभ त्रिवेदी (आर. मित्रा सीएमएसओई, देवघर - कक्षा 10वीं, सीएमएसओई ब्ठैम् में तृतीय रैंक)रू एक लैपटॉप।

# झारखंड राज्य ओलंपियाड एवं आईसीटी चैंपियनशिप सम्मान

# झारखंड राज्य ओलंपियाड में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले आर. मित्रा सीएमएसओई, देवघर के कक्षा 7 के निशिकांत चैधरी एवं कक्षा 8 के बिक्रम कुमार शर्मा को एक-एक लैपटॉप व मेडल प्रदान किया गया।

# आईसीटी (प्ब्ज्) चैंपियनशिप राज्य स्तरीय प्रतिभागिता हेतु रेनु कुमारी (सीएमएसओई मातृ मंदिर), अभिषेक कुमार दत्ता (आर. मित्रा सीएमएसओई, देवघर), तरुण दास (अपग्रेड $2 सरसा, पालोजोरी), साजन कुमार मंडल (राजकीयकृत $2 स्कूल, मोहनपुर), सुधांशु कुमार (आर. मित्रा सीएमएसओई, देवघर), प्रीतम कुमार सिंह (आरबीपीएस $2 उच्च विद्यालय बाभनगामा, सारठ), साक्षी प्रिया (सीएमएसओई मातृ मंदिर, देवघर), संध्या रानी ($2 स्कूल, सारवां) एवं रितिका कुमारी मिश्रा (अंची देवी एस बालिका $2 उच्च विद्यालय, मधुपुर) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण:

कक्षा 6 से 8 के लिए चयनित कुल 20 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिनमें 11 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा) एवं 09 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) शामिल हैं।

जिला उद्यान कार्यालय:

प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशा देवी (ग्राम-हड़तोपा, पंचायत-बरजोरी, प्रखंड-पालोजोरी) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

जेएसएलपीएस (श्रैस्च्ै) कार्यालय:

# 65 ग्राम संगठनों (टत्थ्) के बीच कुल 65 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया।

# चक्रीय निधि (त्थ्) के तहत 71 सखी मंडल की दीदियों को कुल 21 लाख 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का विधिवत समापन किया गया।इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सागरी बराल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, ट्रेजरी अॉफिसर श्री राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री रणबीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मधुकर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Share this article