सिमडेगा।

कांग्रेस प्रदेश कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एसआईआर कार्य की निर्धारित तिथि 23 नवंबर से बढ़ाकर एक माह अतिरिक्त किया जाए। ताकि छूटे हुए सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कई लोग विभिन्न कारणों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में समय-सीमा का विस्तार जरूरी है। ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी केशव कमलेश महतो, सिमडेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
