Skip to main content
Home › Health › उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, बीमार बच्चों को दी गई दवाइयां
LohardagaHealthJharkhand News Desk

उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, बीमार बच्चों को दी गई दवाइयां

उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, बीमार बच्चों को दी गई दवाइयां

शिविर में गठित मेडिकल टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर, रक्तचाप, आंखों की जांच एवं मलेरिया सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।

लोहरदगा:   उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, लोहरदगा की ओर से जिले के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में गठित मेडिकल टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर, रक्तचाप, आंखों की जांच एवं मलेरिया सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान बीमार पाए गए बच्चों को तत्काल आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं में हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक से कम पाया गया, उन्हें बेहतर जांच एवं उपचार के लिए संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में एमबीबीएस चिकित्सक, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहे।

इस पहल का उद्देश्य आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना, बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Share this article