uangtogel

23 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
HomejharkhandJharkhand Weather: झारखंड में 18-22 नवंबर तक सुबह कोहरे का डबल असर,...

Jharkhand Weather: झारखंड में 18-22 नवंबर तक सुबह कोहरे का डबल असर, दिन में धूप और ठंडक का मौसम रहेगा बना रहेगा

Jharkhand Weather: राज्य के अधिकांश जिलों में 18 से 22 नवंबर के बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाने का अनुमान है। रांची, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद समेत अन्य जिलों में सुबह दृश्यता प्रभावित रहेगी। कोहरे के बाद आसमान साफ होगा और दिन में धूप खिलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

19 से 21 नवंबर तक मौसम रहेगा स्थिर

19, 20 और 21 नवंबर को भी यही मौसम पैटर्न जारी रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और उत्तरी व दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। 22 नवंबर को भी अधिकांश क्षेत्रों में ठंड में हल्की बढ़ोतरी के साथ साफ मौसम रहेगा। रांची में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Jharkhand Weather: झारखंड में 18-22 नवंबर तक सुबह कोहरे का डबल असर, दिन में धूप और ठंडक का मौसम रहेगा बना रहेगा

23 और 24 नवंबर को मौसम में बदलाव का संकेत

मौसम विभाग ने 23 और 24 नवंबर को लेकर खास चेतावनी जारी की है। इन दिनों राज्य के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना है। इसके बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से रात का तापमान और गिर सकता है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गुमला, चतरा, गढ़वा, कोडरमा और देवघर में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत

मौसम विभाग ने खासकर सुबह के वक्त यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। कुल मिलाकर अगले सप्ताह तक झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सुबह-शाम ठंडा और कोहरे से प्रभावित रहेगा।

अगले पांच दिन अधिकतम तापमान रहेगा 27 से 32 डिग्री के बीच

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिन राज्य में दिन का तापमान लगभग स्थिर रहेगा। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। धनबाद और गिरिडीह में यह 28 से 29 डिग्री तक रहेगा। उत्तर-पश्चिमी जिलों कोडरमा, चतरा, गढ़वा और लातेहार में तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। पलामू में 29 से 30 डिग्री तक गर्मी महसूस होगी जबकि लोहरदगा और लातेहार में तापमान थोड़ा कम रहेगा। रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। दक्षिणी जिलों ईस्ट सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा में तापमान 29 से 31 डिग्री तक रिकॉर्ड होगा।

Neha Yadav
Neha Yadavhttp://jharkhandnews.com
नेहा यादव पिछले पाँच वर्षों से एक प्रतिभाशाली और समर्पित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से शोध कर, समाचारों को सटीक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अपना अनूठा अंदाज विकसित किया है। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और आकर्षक है जिससे पाठकों को जानकारी समझने में आसानी होती है। नेहा हर दिन नवीनतम घटनाओं और विषयों पर अपडेट रहती हैं और उन्हें व्यापक दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें न्यूज़ वेबसाइट पर विश्वसनीय और सम्मानित लेखक बना दिया है। वे लगातार समाज के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने में योगदान दे रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

www.designartgraphic.comspot_img

Most Popular

Recent Comments

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html