uangtogel

23 C
Delhi
Wednesday, April 29, 2026
HomejharkhandJharkhand News: नफरत के बीच चमकी इंसानियत की मिसाल, झारखंड सरकार का...

Jharkhand News: नफरत के बीच चमकी इंसानियत की मिसाल, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

Jharkhand News: देश में जहां आजकल नफरत और विवादों की बातें जोर पकड़ रही हैं, वहीं उत्तराखंड के दीपक ने एक मुस्लिम बुजुर्ग की जान बचाकर इंसानियत और भाईचारे की एक मिसाल पेश की है। इस साहस और समझदारी के लिए झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीपक को 2 लाख रुपए सम्मान स्वरूप देने का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि दीपक का सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि उस सोच के लिए है जो देश को जोड़ती है और न कि तोड़ती। उन्होंने यह भी कहा कि दीपक को झारखंड बुलाकर पूरे सम्मान के साथ उनकी बहादुरी को सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी लड़ाई किसी हिंदुस्तानी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सोच को जिम्मेदार ठहराया जिसने हमारे पूर्वजों को जंजीरों में जकड़ा और देश को बंटवारा कर दिया। डॉ. अंसारी ने कहा कि दीपक ने आजादी के असली मतलब को जिंदा कर दिया है और यह दिखाया है कि देश की असली ताकत मोहब्बत और एकता है। उन्होंने अपने चार महीनों की सैलरी में से ₹2 लाख दीपक को देने का फैसला किया, जो भले ही राशि कम हो, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है।

घटना के दौरान बजरंग दल के कुछ लोगों ने एक गरीब कपड़ा बेचने वाले पर हमला किया था। वहीं दीपक ने हिम्मत दिखाते हुए एक मुस्लिम बुजुर्ग की जान बचाई। उन्होंने निर्भीकता से कहा, “मैं दीपक हूँ, मैं दीपक मोहम्मद हूँ,” और अकेले दम पर नफरत फैलाने वालों को वहां से खदेड़ दिया। डॉ. अंसारी ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल बताया, जो देश में सामंजस्य और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह कदम आने वाली पीढ़ियों को इंसानियत और एकता का पैगाम देगा।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दीपक की बहादुरी न केवल बहादुरी है बल्कि देश के लिए एक गहरा संदेश भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में जिस तरह की नफरत फैलाने वाली राजनीति हो रही है, उसमें दीपक का यह कदम एक करारा तमाचा है। मंत्री ने कहा, “सच्चे हिंदुस्तानी के खून में नफरत नहीं होती, बल्कि मोहब्बत होती है। हम सबको मोहब्बत का पैगाम फैलाना चाहिए।” उन्होंने साफ किया कि जल्द ही दीपक को झारखंड बुलाकर खुद उनके हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देश की उस सोच का प्रतीक होगा जो विभाजन नहीं, बल्कि एकता को बढ़ावा देती है।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777