2025 के अंत तक सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जो कर्मचारी इस साल रिटायर हो रहे हैं, वे 8वीं वेतन आयोग के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। अक्सर यह माना जाता है कि रिटायरमेंट के बाद नए वेतन आयोग के फायदे नहीं मिलते, लेकिन इस बार वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें रिटायर हो चुके कर्मचारियों की पेंशन पर भी लागू होंगी।
वित्त मंत्रालय ने 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है, यानी आयोग की रिपोर्ट 2027 के मध्य तक तैयार हो जाएगी और संभवत: 2028 तक इसे लागू किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि 2025 में रिटायर हुए कर्मचारियों को भी वेतन आयोग के तहत पेंशन में बढ़ोतरी मिलेगी।
सबसे अहम बात है ‘एरियर’ यानी पिछली अवधि का भुगतान। मान लीजिए आप 2025 में रिटायर होते हैं और आयोग 2028 में लागू होता है, तो 2026 से लेकर 2028 तक की बढ़ी हुई पेंशन का पूरा पैसा आपको एक साथ ‘एरियर’ के रूप में मिलेगा। यह राशि लाखों में हो सकती है। सरकारी नियमों के अनुसार यह राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी, जिसके लिए आपको कहीं जाने या कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
इससे स्पष्ट है कि 8वीं वेतन आयोग 2025 में रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ा आर्थिक वरदान साबित होगा।
