uangtogel

23 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026
HomeUncategorizedबिहार की राजनीति में नारी और विवाद: नीतीश कुमार की छवि पर...

बिहार की राजनीति में नारी और विवाद: नीतीश कुमार की छवि पर बना सवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दो दशक से राज्य की सत्ता पर काबिज हैं। जातीय समीकरण से ऊपर उठकर उन्होंने महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव लाने की कोशिश की। महिलाओं को सशक्त बनाने वाले उनके कई कदमों ने उन्हें राज्य की राजनीति में मजबूत बनाया। स्कूलों में लड़कियों को साइकिल देने से लेकर जीविका समूहों के जरिए लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने तक, नीतीश का महिलाओं के प्रति ये रुख उन्हें ‘सुशासन बाबू’ के रूप में स्थापित करता है। 2016 में राज्य में शराबबंदी का फैसला भी महिलाओं का दिल जीतने वाला कदम रहा।

लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार कई बार महिलाओं को लेकर विवादों में फंसे। हाल ही में पटना के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विपक्षी दलों ने इसे उनके मानसिक अस्थिरता का प्रमाण बताया। इससे पहले चुनाव प्रचार में उन्होंने भाजपा की महिला प्रत्याशी को माला पहनाई, जो पारंपरिक तौर पर महिलाओं को पहनाई नहीं जाती। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक महिला को सम्मानित करते हुए उन्होंने उसे अपने करीब खींच लिया, जिससे विवाद बढ़ा।

संसद में भी उनके विवादित बयान चर्चा में रहे। आरक्षण को लेकर उन्होंने महिलाओं की पढ़ाई को लेकर तंज कसा था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। महिलाओं के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने ‘मर्द लोग तो रोज-रोज करते ही रहता है’ जैसे अभद्र शब्द कहे।

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर महिलाओं के समर्थन पर निर्भर रहा है। लेकिन उनके ऐसे विवादित व्यवहार और टिप्पणियां उनकी छवि पर सवाल उठाती हैं। क्या सत्ता की इस लंबी दौड़ में उनकी नारी शक्ति के प्रति सच्ची संवेदनशीलता बनी रहेगी या ये विवाद उनके राजनीतिक भविष्य पर भी असर डालेंगे?

Neha Yadav
Neha Yadavhttp://jharkhandnews.com
नेहा यादव पिछले पाँच वर्षों से एक प्रतिभाशाली और समर्पित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से शोध कर, समाचारों को सटीक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अपना अनूठा अंदाज विकसित किया है। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और आकर्षक है जिससे पाठकों को जानकारी समझने में आसानी होती है। नेहा हर दिन नवीनतम घटनाओं और विषयों पर अपडेट रहती हैं और उन्हें व्यापक दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें न्यूज़ वेबसाइट पर विश्वसनीय और सम्मानित लेखक बना दिया है। वे लगातार समाज के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने में योगदान दे रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

www.designartgraphic.comspot_img

Most Popular

Recent Comments

https://www.breaknwaves.com/watersport_rentals.php

barudak88

mahjong slot

slot gacor 777

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/