प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। अब तक पीएम आवास में रहने वाले कुछ लोग ही होल्डिंग टैक्स दे रहे थे, लेकिन ऑडिट विभाग की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है।