भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए एक्स पर एक पोस्ट जारी की। इसके साथ सीएम सोरेन की एआई से बनाई गई तस्वीर भी लगाई गई है। इसके जवाब में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या उनके हिसाब से झारखंड के चुने हुए मुख्यमंत्री भी ‘नक्सल’ हैं।