झारखंड के पलामू जिले में गहने लूटने के बाद 30 साल की महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पीड़िता का 20 अक्टूबर की रात उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही थी।