वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का एक और मौका, झारखंड के सभी बूथों पर लगेगा 'एक और अवसर' कैंप
2h ago · 1 min read · 1 views
झारखंड में राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों को एसआईआर के तहत प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का एक और मौका दिया गया है। 18 नवंबर को राज्य के सभी बूथों पर 11 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला के साथ ‘एक और अवसर’ कैंप लगेंगे।