Skip to main content
Home › Infrastructure › जिला उद्योग केंद्र, लातेहार द्वारा MSME उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
LateharInfrastructureJharkhand News Desk

जिला उद्योग केंद्र, लातेहार द्वारा MSME उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जिला उद्योग केंद्र, लातेहार द्वारा MSME उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को *MSME Samadhan (ODR), MSEFC एवं TReDS पोर्टल* की कार्य प्रणाली, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

लातेहार: जिला उद्योग केंद्र, लातेहार द्वारा जिले में उद्यमिता विकास एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के वर्तमान एवं भावी उद्यमियों को MSME से संबंधित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को *MSME Samadhan (ODR), MSEFC एवं TReDS पोर्टल* की कार्य प्रणाली, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से उद्यमियों को विलंबित भुगतान (Delayed Payment) की समस्या के समाधान हेतु ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा उसके निष्पादन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

कार्यशाला में उद्यमियों से अपील की गई कि वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने व्यवसाय का विस्तार करें और डिजिटल माध्यमों को अपनाएं।

इस अवसर पर ईओडीबी प्रबंधक श्री कुणाल सहदेव, सहायक निदेशक MSME (ऑनलाइन माध्यम से जुड़े), निदेशक RSETI के प्रतिनिधि, JSLPS के BPM एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share this article