मयूराक्षी नदी के जल बंटवारे पर होगा समझौता, झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच मसौदा तैयार
31 Oct 2026 · 1 min read · 12 views
झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच मयूराक्षी उप-बेसिन के जल के बंटवारे को लेकर जल्द ही समझौता होगा। प्रस्तावित समझौते का मसौदा तैयार हो गया है। जल बंटवारे के लिए प्रस्तावित मसौदे पर झारखंड और बंगाल सरकार के बीच समझौता होगा, जिस पर केंद्र सरकार (केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय) की सहमति अनिवार्य होगी।