JPSC-JSSC मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 7 वारंटियों के ठिकानों पर छापे; एक धराया
By Jharkhand News Desk
· 14 Aug 2026 · 1 min read
जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता मामले में सीआईडी की कार्रवाई जारी है। सीआईडी ने गुरुवार को भी सात फरार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लेने की सूचना है। इस बीच, सीआईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर लेकर अरुण कुमार से गुरुवार को पूछताछ शुरू की।