JPSC-JSSC भर्ती विवादः देवेंद्र महतो ने कर दिया नया ऐलान, शिबू सोरेन के गांव से करेंगे शुरुआत
By Jharkhand News Desk
· 23 Aug 2026 · 1 min read
जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती विवाद को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अब नया ऐलान किया है। महतो ने कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में वह सोमवार से दिवंगत शिबू सोरेन के गांव नेमरा से भर्ती प्रक्रिया सुधार यात्रा शुरू करेंगे। इसका उद्घाटन झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।