Jharkhand Weather Update: वेदर सिस्टम में बदलाव, अगले 48 घंटे तक इन इलाकों में भारी बारिश के आसार
27 Jul 2026 · 1 min read · 3 views
झारखंड के वेदर सिस्टम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक राज्य को कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। कोल्हान प्रमंडल और उससे सटे खूंटी, रांची, सिमडेगा व गुमला जिलों में सोमवार और मंगलवार को घने बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।