झारखंड में खात्मे की ओर नक्सली, अब सिर्फ 12; पुलिस ने जारी की लिस्ट
By Jharkhand News Desk
· 09 Aug 2026 · 1 min read
झारखंड में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। लगातार मुठभेड़, गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के बाद राज्य में इनामी नक्सलियों की संख्या घटकर महज 12 रह गई है। यह संख्या सीपीआई (माओवादी) के एक सामान्य दस्ते में शामिल करीब 22 सदस्यों से भी कम है।