Skip to main content
Home › National › IITF में झारखण्ड पवेलियन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26वां राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक
RanchiNationalJharkhand News Desk

IITF में झारखण्ड पवेलियन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26वां राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

IITF में झारखण्ड पवेलियन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26वां राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय अस्मिता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं

नई दिल्ली / रांची:- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखण्ड पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य का 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पवेलियन में झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से झूमर नृत्य ने दर्शकों और आगंतुकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति से उत्साहित होकर मेले में आए अतिथियों एवं आगंतुकों ने भी झूमर नृत्य में शामिल होकर झारखण्ड की लोकसंस्कृति का आनंद लिया जिससे पवेलियन का माहौल उत्सवमय हो उठा।

इस आयोजन के माध्यम से झारखण्ड पवेलियन ने राज्य की गौरवशाली विरासत, जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। साथ ही, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय अस्मिता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

झारखण्ड पवेलियन में आयोजित यह सांस्कृतिक उत्सव आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और उन्हें झारखण्ड की परंपराओं, लोककला एवं सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिला।

Share this article