सिविल सर्जन देवघर डॉ एस.पी. मिश्रा के निर्देशानुसार आज सदर अस्पताल, देवघर परिसर में HIV एवं STI जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी
देवघर: सिविल सर्जन देवघर डॉ. एस.पी. मिश्रा के निर्देशानुसार आज सदर अस्पताल, देवघर परिसर में HIV एवं STI (यौन संचारित संक्रमण) जागरूकता अभियान एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों एवं चौक-चौराहों से गुजरी। रैली के माध्यम से विभिन्न नारों के जरिए लोगों को HIV एवं STI से बचाव, समय पर जाँच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा सह एड्स नोडल पदाधिकारी डॉ. संचयन, डॉ. ऋचा, डीपीसी प्रवीण सिंह, ART के प्रभात कुमार, ICTC के अंजन दुबे, बबलू, सुशांशु, राजेश, शंकर, कासिम सहित शहरी सहिया, ।छड एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान जाँच शिविर के माध्यम से लोगों को जाँच एवं परामर्श की जानकारी भी दी गई।
इस जागरूकता अभियान का विस्तार जिले के 203 गांवों एवं 93 विद्यालयों और 12500 डोर टू डोर तक किया जाएगा। इसके लिए जिले के आशा फैसिलिटेटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों एवं विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम सेHIV एवं STI से संबंधित सही जानकारी प्रसारित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि HIV से डरें नहीं, जागरूक बनें, समय पर जाँच कराएं तथा HIV प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करते हुए सहयोग एवं सम्मान का व्यवहार करे।