आर्थिक संकट से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची के प्रबंधन को बड़ा झटका लगा है। आपूर्तिकर्ता कंपनी का करीब सात करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने के मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने एचईसी के सीएमडी समेत सभी निदेशकों के वित्तीय समेत सभी अधिकार जब्त करने का आदेश दिया है।