गुमला की आदिवासी नेता निशा भगत की मौत मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत उरु गांव निवासी निशा के पिता हिंदू भगत के आवेदन पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा को केस में नामजद आरोपी बनाया गया है।