रांची में जमकर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को डीपीएस चौक से मेकॉन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे, सार्वजनिक स्थलों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम की इंफोर्समेंट टीम ने दो अवैध गैरेज, लावारिस कंडम वाहन को ध्वस्त कर जब्त किया।