धनबाद और कोयंबटूर के बीच जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। रेलवे बोर्ड ने धनबाद डिवीजन के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस नन एसी ट्रेन में आम यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और कम किराए में सफर की सुविधा मिलेगी। नई अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं से सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी।