इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडालको इंडस्ट्रीज के सीएसआर हेड नीरज कुमार सहित सभी चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपस्थित थे।
लोहरदगा: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हिंडालको इंडस्ट्रीज ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत जिला प्रशासन को चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपलब्ध कराए हैं। इन सभी तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) भंडरा, किस्को, सेन्हा एवं कुड़ू में की जाएगी।
इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सभी तकनीशियनों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समयबद्ध अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अब तक तकनीशियनों की कमी के कारण आमजनों को एक्स-रे जांच की सुविधा प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उपायुक्त ने इस सहयोग के लिए हिंडालको इंडस्ट्रीज के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में संस्थानों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडालको इंडस्ट्रीज के सीएसआर हेड नीरज कुमार सहित सभी चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपस्थित थे।