पटना में CMPDI के पूर्व जीएम की कार में मिली लाश, कनपटी के पीछे लगी गोली
03 Oct 2026 · 1 min read · 13 views
पटना की फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार को कार में आलोक कुमार नाम के एक शख्स का शव संदिग्ध हालत में मिला। गोली लगने से उनकी मौत हुई। वह कोल इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी CMPDI के पूर्व जनरल मैनेजर थे। रांची से पटना अपनी बहन से मिलने आए थे। पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है।