झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के खनन बिल को काला कानून बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र ने यदि यह कानून वापस नहीं लिया तो झारखंड में सबसे बड़ा आंदोलन होगा। सीएम ने झामुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को एक बार फिर संघर्ष के लिए कमर कसनी होगी।