माइनिंग रोकने पर सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सरकार को झटका, धनबाद में नहीं रुकेगी BCCL की खुदाई
By Jharkhand News Desk
· 22 Aug 2026 · 1 min read
धनबाद के जामाडीह मौजा में 141.50 एकड़ जमीन को संरक्षित वन भूमि बताते हुए माइनिंग रोकने के मामले में झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने झारखंड हाईकोर्ट के नवंबर 2024 के फैसले को चुनौती दी थी।