Skip to main content
Home › Administration › जिला उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया
DeogharAdministrationJharkhand News Desk

जिला उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया

जिला उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया

उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए। आगे उन्होंने ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Share this article