Skip to main content
Home › Agriculture › मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने की ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।
LateharAgricultureJharkhand News Desk

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने की ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने की ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।

इस योजना के तहत *JSLPS से संबद्ध शांति महिला सखी मंडल, हेरहंज प्रखंड, रोशनी महिला सखी मंडल, कसमार, हेरहंज प्रखंड तथा गारू प्रखंड की मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड* को लाभान्वित किया गया।

लातेहार:    भूमि संरक्षण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के अंतर्गत आज उपायुक्त, लातेहार श्री संदीप कुमार ने लाभुक समूहों एवं समिति को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।

इस योजना के तहत *JSLPS से संबद्ध शांति महिला सखी मंडल, हेरहंज प्रखंड, रोशनी महिला सखी मंडल, कसमार, हेरहंज प्रखंड तथा गारू प्रखंड की मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड* को लाभान्वित किया गया।

योजना के अंतर्गत *कुल ₹10 लाख के पैकेज में बड़े ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत तथा सहायक कृषि यंत्रों यथा रोटावेटर, कल्टीवेटर एवं केज व्हील पर 80 प्रतिशत अनुदान* का प्रावधान है। संपूर्ण पैकेज पर लाभुक समूहों एवं समिति को कुल 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारी समितियों को कृषि यांत्रिकीकरण से जोड़ना, उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों को आधुनिक एवं सुगम बनाना है। इससे न केवल कृषि लागत में कमी आएगी, बल्कि समूहों की आय में भी वृद्धि होगी।

भूमि संरक्षण विभाग की यह पहल *महिला सशक्तीकरण, सामूहिक उद्यमिता एवं कृषि विकास* की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this article