Skip to main content
Home › Administration › आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने लातेहार नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
LateharAdministrationJharkhand News Desk

आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने लातेहार नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने लातेहार नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लातेहार:  आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आज उपायुक्त श्री संदीप कुमार द्वारा लातेहार नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गिजनियाटांड़, धर्मपुर, चटनाही एवं करकट छठ घाट का जायजा लेकर छठ महापर्व के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, आवागमन के मार्गों को सुगम बनाने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महापर्व है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी लातेहार श्री नन्द कुमार राम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this article