सिमडेगा।


लकोट निवासी मुखिया सुषमा केरकेट्टा के भाई निकोलसन बरवा और श्वेता स्मृति कुजूर के वैवाहिक समारोह में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा तथा जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा शामिल हुईं। चतरा में आयोजित इस समारोह में दोनों ने नवदंपती को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवदंपती के सुखमय, खुशहाल एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर परिजनों और उपस्थित लोगों के बीच खुशी का माहौल रहा। वैवाहिक समारोह में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
