Skip to main content
Home › Administration › पुलिस लाइन, लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का हुआ आयोजन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
LateharAdministrationJharkhand News Desk

पुलिस लाइन, लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का हुआ आयोजन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन, लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का हुआ आयोजन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लातेहार: आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस लाइन, लातेहार में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारियों तथा जवानों ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

उपायुक्त ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत

इस अवसर पर उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस देश की सुरक्षा एवं नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को स्मरण करने का अवसर है। शहीद पुलिसकर्मियों का साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।

उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके त्याग एवं समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे वीर जवानों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के साहस एवं समर्पण को किया नमन

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। पुलिस बल के जवानों का त्याग, साहस एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक जवान को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर शहीद परिवारों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। साथ ही उनके त्याग, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया गया।

शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।

Share this article