Skip to main content
Home › Tribal › झारखंड स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा: रांची जिले में शिक्षा, जागरूकता और कृषि विकास का अभूतपूर्व शृंखला आयोजित की जा रही है
RanchiTribalJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा: रांची जिले में शिक्षा, जागरूकता और कृषि विकास का अभूतपूर्व शृंखला आयोजित की जा रही है

झारखंड स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा: रांची जिले में शिक्षा, जागरूकता और कृषि विकास का अभूतपूर्व शृंखला आयोजित की जा रही है

विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राज्य आंदोलनकारियों के अमूल्य योगदान तथा स्थापना के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जा रहा है जिले के सभी प्रखंडों में “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है

रांची:     झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के स्पष्ट निर्देशों एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। यह पखवाड़ा केवल औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि जनभागीदारी, गौरव और विकास की नई ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

विद्यालयों में जागरूकता और रचनात्मकता का उत्सव

जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राज्य आंदोलनकारियों के अमूल्य योगदान तथा झारखंड राज्य की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जा रहा है।

विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, नशे से पूर्णतया दूर रहने और स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राज्य के प्रति गौरव की भावना जागृत करना, सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराना और झारखंड के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कृषि विभाग की अग्रणी पहल:

खेत बचाओ अभियान और किसान प्रशिक्षण

कृषि विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान किसानों को बीज वितरण किया गया तथा आगामी रबी मौसम में फसल आच्छादन क्षेत्र बढ़ाने और बेहतर कृषि उत्पादन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बुढ़मू प्रखंड के सार्ले पंचायत में दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा 51 कृषकों को समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

जन भागीदारी से सशक्त होता पखवाड़ा

ये सभी कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को एक सूत्र में पिरोते हुए पखवाड़े को जन-जन से जोड़ने का प्रयास हैं। जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाए जा रहे ये आयोजन झारखंड की नई पीढ़ी और किसानों दोनों को सशक्त बना रहे हैं।

Share this article