मृतक के आश्रित माता श्रीमती मोरनी देवी को 50,000=00 रुपये की चेक दिया गया, साथ ही, श्रम अधीक्षक, देवघर द्वारा मृतक के माता एवं उनके साथ आये हुए परिजन को भी प्रवासी श्रमिक का निबंधन कराने से संबंधित जानकारी दिया गया।
देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देशानुसार आज श्रम अधीक्षक देवघर, श्री शैलेन्द्र कुमार साह द्वारा मृतक प्रवासी श्रमिक स्व0 जितेन्द्र रजक पिता- श्री देबु बैठा, ग्राम-सोनारायठाढ़ी, प्रखण्ड- सोनारायठाढ़ी, देवघर के आश्रित माता श्रीमती मोरनी देवी को ‘‘मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष‘‘ से रुपये 50,000@-(पचास हजार) की राशि चेक के माध्यम से दिया गया।
ज्ञात हो कि स्व0 जितेन्द्र रजक विशाखापटनम (आन्धप्रदेश) में पुल निर्माण का काम कर रहे थे जहाँ पुल से गिरने के कारण उनकी मृत्यु दिनांक- 07.09.2026 को हो गयी। इस संबंध में मृतक की आश्रित माता श्रीमती मोरनी देवी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सोनारायठाढ़ी को आवेदन दिया गया था, उक्त आवेदन के जॉँचोपरांत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सोनारायठाढ़ी द्वारा श्रम अधीक्षक, देवघर को भेजा गया श्रम अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त महोदय के निदेशानुसार मृतक के आश्रित माता श्रीमती मोरनी देवी को 50,000=00 रुपये की चेक दिया गया, साथ ही, श्रम अधीक्षक, देवघर द्वारा मृतक के माता एवं उनके साथ आये हुए परिजन को भी प्रवासी श्रमिक का निबंधन कराने से संबंधित जानकारी दिया गया।
कोई भी श्रमिक झारखण्ड राज्य से बाहर काम करने जाते है, तो वह अपना निबंधन श्रमाधान पोर्टल पर निश्चित रुप से करवा लें,
पंजीकृत कर्मकार को यदि दुर्घटना@प्राकृतिक आपदा में मजदूर की मृत्यु होनें पर उनके आश्रित को 2,00,000@- का भुगतान किया जाएगा, तथा अपंजीकृत कर्मकार लाभुकों को देय लाभ 1,50,000@-है।
पंजीकृत कर्मकार लाभुको को दुर्घटना में दो आँख या दो अंगों की हानि होने पर रुपये 2,00,000@- का भुगतान किया जाएगा। तथा अपंजीकृत कर्मकार लाभुकों को देय लाभ की राशि 1,50,000@- रुपया है।
पंजीकृत कर्मकार लाभुको का दुर्घटना में एक आँख या एक अंग का हानि होने के पश्चात उन्हें रुपये 1,00,000@- तथा अपंजीकृत कर्मकार लाभुकों को देय लाभ 75,000@- रुपया का भुगतान किया जाता है।
सामान्य मृत्यु होने पर मृत शरीर को पैतृक आवास तक लाने हेतु अधिकतम रुपये 50,000@- जो पंजीकृत तथा अपंजीकृत दोनो में मृतक श्रमिक के आश्रित को दिया जाता है।