Skip to main content
Home › Crime › गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप
GiridihCrimeJharkhand News Desk

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने बराकर नदी के पास नवजात शिशु का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना तुरंत सरिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

गिरिडीह:  जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, नवजात का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. साथ ही इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बराकर नदी के पास नवजात शिशु का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना तुरंत सरिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

नदी के पास कौन छोड़ गया नवजात का शव?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई. आखिर नवजात को नदी के पास कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह थी? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी की पहचान या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.

इधर, इस घटना के बाद सरिया और बगोदर इलाके में संचालित अवैध क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों के बीच इन केंद्रों की जांच और नियमित निगरानी की मांग उठ रही है. लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसे केंद्रों की जांच करनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

हालांकि, बराकर नदी के पास मिले नवजात के शव का किसी अवैध क्लीनिक या अल्ट्रासाउंड सेंटर से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस मामले के पीछे की सच्चाई कब तक उजागर होती है, फिलहाल सरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Share this article