Skip to main content
Home › Crime › मास्टर हैदर अली हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया , उसने गिरिडीह से नवादा तक पुलिस को काफी दूर तक दौड़ाया।
GiridihCrimeJharkhand News Desk

मास्टर हैदर अली हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया , उसने गिरिडीह से नवादा तक पुलिस को काफी दूर तक दौड़ाया।

मास्टर हैदर अली हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया , उसने गिरिडीह से नवादा तक पुलिस को काफी दूर तक दौड़ाया।

पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मो. सनाउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है, वह धनवार थाना क्षेत्र के खोरिमहुआ गांव का रहने वाला है.

गिरिडीह:     जिले के धनवार थाना क्षेत्र के चर्चित मास्टर हैदर अली हत्याकांड में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मो. सनाउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है, वह धनवार थाना क्षेत्र के खोरिमहुआ गांव का रहने वाला है.

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि बीते 5 नवंबर 2026 को मो. हैदर अली के साथ पहले मारपीट की गई थी. इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनवार थाना में कांड संख्या 287/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

आरोपी के बिहार के नवादा में छिपे होने की मिली थी सूचना

इसी बीच 8 नवंबर को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड का एक आरोपी घटना के बाद बिहार के नवादा में छिपकर रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक विशेष टीम तैयार की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को नवादा रवाना कर दिया. पुलिस टीम ने नवादा में आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की.

गिरिडीह की होटल में छिपा था आरोपी

पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर आरोपी नवादा छोड़कर वापस गिरिडीह पहुंच गया. यहां उसने धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की नजरों से ज्यादा दिनों तक बच नहीं सका. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महाराजा होटल में छापेमारी की और आरोपी मो. सनाउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

इस पूरी कार्रवाई में धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. मास्टर हैदर अली हत्याकांड में इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.

Share this article