
खूँटी लोकसभा के माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी के निर्देश पर सिमडेगा जिला सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग अपने सहयोगियों के साथ पहुँचे सदर अस्पताल। वहाँ पहुँच कर उन्होंने मरीजों का हाल जाना और उपस्थित अस्पताल कर्मियों से मिलकर स्वस्थ व्यवस्था की जानकारी लिया। इसी क्रम में उन्होंने ड्यूटी पर डॉक्टर एवं नर्स की उपस्थिति का जायजा लिया और अस्पताल परिसर में साफ सफाई और मरीजों को मिल रहे भोजन सम्बंधित विभागों का भी जायजा लेते हुये भविष्य में सुचारु रूप से सिमडेगा की जनता को अच्छा स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसपर गंभीर चर्चा किया। अमित डुंगडुंग ने कहा की जिले के अन्य स्वस्थ केंद्रों में भी इसी तरह जाकर लोगों को हो रहे समस्या से माननीय सांसद को अवगत कराएँगे।