Skip to main content
Home › Crime › अज्ञात मालवाहक वाहन ने जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई; हाईवे पांच घंटे तक जाम रहा।
GiridihCrimeJharkhand News Desk

अज्ञात मालवाहक वाहन ने जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई; हाईवे पांच घंटे तक जाम रहा।

अज्ञात मालवाहक वाहन ने जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई; हाईवे पांच घंटे तक जाम रहा।

गिरिडीह: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन ने दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा निवासी 22 वर्षीय सूरज तुरी (पिता प्रकाश तुरी) और तुलसी दास (पिता स्व गुरु दास) के रूप में हुई.

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गिरिडीह-रांची पथ को जाम कर दिया. घटना की सूचना डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली, जिसके बाद एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीओ जीतेन्द्र प्रसाद, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पीरटांड थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह, अवर निरीक्षक विवेक माधुरी, संजय कुमार और सत्येंद्र पाल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाया. मुआवजा का भरोसा दिया गया. साथ ही फरार वाहन को पकड़ने का भी भरोसा दिया गया, जिसके बाद सुबह तीन बजे जाम ह.

ऐसे हुई घटना

घटना को लेकर मृतक सूरज तुरी के पिता प्रकाश तुरी ने बताया कि उसका बेटा दूसरे प्रदेश में काम करता था. कुछ महीने पहले उसकी शादी हुई थी, इसलिए उसे काम के लिए प्रदेश नहीं भेजा गया था. इस बीच सोमवार को उसका बेटा अपने दोस्त तुलसी दास के साथ एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था. वह वापस तुलसी के साथ बाइक से लौट रहा था कि तभी हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि घटना में दोनों मृतकों का हाथ भी कट गया. वहीं, मालवाहक के धक्के से बाइक पचास मीटर दूर जा गिरी.

मृतक के परिजन की मांग

मृतक के पिता प्रकाश तुरी का कहना है कि घटना के बाद लोग सड़क पर थे. इस दौरान एक मंत्री का वाहन भी गुजरा. वाहन को नहीं रोका गया. उन्होंने कहा कि उसकी पहली मांग अज्ञात वाहन को खोजना है.

मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि अज्ञात वाहन ने दो युवकों को अपनी चपेट में लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद कुछ लोग सड़क जाम कर दिया था. वाहन की खोज जारी है. मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा.ये भी रहे मौजूद

बदडीहा में हादसे के बाद मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच वार्ता के दरमियान मुखिया मनोज पासी, मुखिया शिवनाथ साव के अलावा कांग्रेस नेता अशोक विश्वकर्मा, देवानंद, झमन, उदय विश्वकर्मा, शुभम पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे.

खोरीमहुआ अनुमंडल में भी दो की मौत

दूसरी तरफ धनवार के डोरंडा में हुए हादसे में सब्जी लेने जा रही एक महिला की मौत भी हो गई. इस दौरान सड़क जाम रहा. जबकि देवरी के नायकडीह में भी हादसा हुआ. यहां अधेड़ महिला मंजू देवी की मौत हो गई. मंजू बरजोडीह निवासी रुपलाल चौधरी की पत्नी थी.

टा

Share this article