प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाई लाश? पिता ने 5 लोगों के खिलाफ की शिकायत
2h ago · 1 min read · 1 views
झारखंड के केरेडारी थाना क्षेत्र के सिरमा गांव में मंगलवार को प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिरमा गांव निवासी फूलचंद कुमार 22 वर्ष पिता खेमलाल गंजू के रूप में हुई है।