अभय चतुर्वेदी बने झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर एक वोट से जीत-हार का फैसला
21h ago · 1 min read · 1 views
अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलेश कुमार को पांच मतों से पराजित किया। अभय चतुर्वेदी को 15 और नीलेश कुमार को 10 वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध रहा। उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि पद पर प्रशांत कुमार सिंह विजयी घोषित हुए।