झारखंड में अब तक 7.75 लाख नए मतदाताओं के आवेदन डिजिटाइज, क्या है आखिरी डेट
12 Oct 2026 · 1 min read · 14 views
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 7,75,527 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार और स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के 5,10,221 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं।