नवजात को सेंकने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी, दम घुटने से 6 साल के बच्चे की मौत; मां-बहनें बेहोश मिलीं
13h ago · 1 min read
झारखंड के दुमका से धुएं में दम घुटने के कारण 6 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबांक गांव की है। यहा बोरसी (अंगीठी) के धुएं से दम घुटने के कारण छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें बेहोश हो गईं।