राँची स्थित खेलगाँव में आयोजित “5वीं Jharkhand State Pickleball Championship 2026” में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आए लगभग 1,000 खिलाड़ियों ने उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन राज्य की युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही, उन्होंने झारखण्ड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए संदेश दिया—
“खेलें, आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का नाम रोशन करें।” 🇮🇳🏆
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, युवाओं को सशक्तिकरण और झारखण्ड को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन आवश्यक है।