Skip to main content
Home › Administration › दीपावली पर बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के जीवन में खुशियों का उजाला, 40227 पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान से राहत
BokaroAdministrationJharkhand News Desk

दीपावली पर बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के जीवन में खुशियों का उजाला, 40227 पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान से राहत

दीपावली पर बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के जीवन में खुशियों का उजाला, 40227 पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान से राहत

उपायुक्त के निर्देश सामाजिक सुरक्षा पेंशन से त्योहार की खुशियों को मिला संबल

बोकारो:  दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को पेंशन राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना और त्योहार के अवसर पर उनके जीवन में राहत एवं खुशियों का उजाला पहुंचाना है।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 30,681 लाभुकों को अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक चार माह की पेंशन राशि के भुगतान की कार्रवाई एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से पूरी कर ली गई है। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 9,546 लाभुकों को अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक पांच माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। इस प्रकार दोनों योजनाओं के कुल 40,227 लाभुकों को पेंशन का लाभ मिला है।

बुजुर्गों के लिए पेंशन जीवन की जरूरतों को पूरा करने का सहारा है, तो विधवा महिलाओं के लिए यह आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण आधार है। त्योहार के अवसर पर समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए राहत का माध्यम बन सकती है।

Share this article