पटमदा गैंगरेप के 4 दोषियों पर आया फैसला, हाई कोर्ट ने सुनाई 20-20 साल की सजा
1d ago · 1 min read
झारखंड हाईकोर्ट ने पटमदा में महिला से गैंगरेप के मामले में चार दोषियों की 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा बरकरार रखी है। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने गुरुवार को दोषियों की दोनों आपराधिक अपील खारिज कर दी।