वेज रोल के लिए विवाद के बीच फूड स्टॉल पर खूनी संघर्ष, 4 लोगों को चाकू से गोदा; 1 की मौत
6h ago · 1 min read · 1 views
झारखंड के आदित्यपुर में कल देर रात एक फूड स्टॉल पर वेज रोल परोसने में देरी को लेकर हुआ विवाद बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि फूड स्टॉल मालिक ने अपने कर्मचारियों संग मिल कुछ लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।