झारखंड में सड़क संपर्क बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने के लिए कई नई परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। बोकारो में दामोदर नदी पर 337 मीटर लंबे हाईलेवल पुल का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, सिंगारी जोड़िया पर करीब पांच किलोमीटर लंबे दो एक्वाडक्ट बनाए जाने की योजना है।