Skip to main content
Home › Education › उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, राँची के ग्रैंड एनुअल मीट डे 2026 समारोह में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन हुए शामिल।
RanchiEducationJharkhand News Desk

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, राँची के ग्रैंड एनुअल मीट डे 2026 समारोह में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन हुए शामिल।

उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, राँची के ग्रैंड एनुअल मीट डे 2026 समारोह में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन हुए शामिल।

URSULINE INTER COLLEGE Ranchi & Rajaulatu Grand Annual Meet 2026

आज राँची स्थित उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में आयोजित ग्रैंड एनुअल मीट डे 2026 के गरिमामय समारोह में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के पारंपरिक लोकगीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्या डॉ. मैरी ग्रेस जी ने श्री प्राणेश सॉलोमन जी एवं अन्य अतिथिगणों का आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया।

श्री साॅलोमन जी ने कहा एक अच्छे विद्यालय की पहचान केवल उसकी भव्य इमारत या परीक्षा परिणामों से नहीं, बल्कि वहाँ के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यालय के संस्कारों से होती है साथ ही शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, अनुशासित, आत्मनिर्भर एवं संवेदनशील नागरिक बनना भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, वाद-विवाद, कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

एक आदर्श विद्यालय वही होता है, जहाँ शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, समानता, आपसी सम्मान, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित किया जाता है। विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान, डिजिटल शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सुरक्षित वातावरण जैसी सुविधाओं का विशेष महत्व है।

एक अच्छे शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, प्रतिभा को निखारने, सही दिशा दिखाने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने का कार्य भी करता है। शिक्षक ही वह मार्गदर्शक होता है, जो विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्री प्राणेश साॅलोमन जी ने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी एवं निरंतर सीखने की भावना को अपना मूल मंत्र बनाएँ। अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय का सम्मान करें और अपने विद्यालय तथा राज्य का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी, झारखण्ड की युवा नेत्री सुश्री ज्योत्सना केरकेट्टा जी, श्रीमती अंजलि नेहा लकड़ा जी, सहायक महाप्रबंधक, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), भारत सरकार तथा सिस्टर डॉ. ईव जस्टिना रोमोल्ड जी, OSU, प्रोविंस लीडर, उर्सुलाइन, राँची, पादरी पवन चौधरी जी एवं श्री जॉन डेनिस होरो जी, उर्सुलाइन, राँची की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही साथ इस शानदार आयोजन के लिए संस्थान की संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्या डॉ. मैरी ग्रेस जी, विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

श्री साॅलोमन जी ने उर्सुलाइन इंटर कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी विद्यार्थियों के सफल, सुखद एवं प्रेरणादायक जीवन की कामना की।

Share this article