रांची के 20 कोचिंग संस्थानों को नोटिस, 3 दिन की मोहलत; फिर होंगे सील
By Jharkhand News Desk
· 23 Aug 2026 · 1 min read
नगर निगम की मुनिसिपल ट्रेड लाइसेंस टीम ने राजधानी के अलग-अलग वार्डों में संचालित किए जा रहे कोचिंग संस्थानों की शनिवार को बारीकी से जांच की। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 20 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है।